सोमवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। वहीं राजधानी दिल्ली के जंतर -मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन में सोनम वांगचुक के समर्थन में पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन किया । प्रदर्शन को देखते हुए विश्विद्यालय परिसर में भारी पुलिस की तैनाती की गई । प्रदर्शन कर रहे छात्रों शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, छात्रों का कहना है कि पिछली कई प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक और इसके खिलाफ सख्त कार्यवाही न करके युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और इसकी जिम्मेदार सरकार है। वही इस कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता छात्र नेता 'शिवम यादव' ने कहा कि आज हम सभी दिल्ली में चल रहे छात्र प्रदर्शन के समर्थन में एक दिवसीय भूख हड़ताल कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि पिछले तीन चार साल में 80 से 90 पेपर लीक हो चुके है हमारी मांग है कि इसपर शिक्षा मंत्री अपनी जवाबदेही तय करे।