वाराणसी | 26 मार्च, 2026
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर देशव्यापी लॉकडाउन 2026 की खबरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं। लोग घबराए हुए हैं, लेकिन क्या वाकई ऐसा कुछ होने वाला है?
2020 के मार्च महीने में लगे पहले लॉकडाउन की 'एनिवर्सरी' और मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण इंटरनेट पर लोग पुराने अनुभव शेयर कर रहे हैं, जिसे कुछ लोग नई खबर समझ बैठे। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है। हेल्थ इमरजेंसी या पेट्रोल-डीजल की कमी जैसी सभी बातें महज अफवाह हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था मज़बूत है और किसी भी पाबंदी की ज़रूरत नहीं है।
लॉकडाउन की खबरें पूरी तरह गलत (FAKE) हैं। डरे नहीं और ऐसी अफवाहों को आगे न बढ़ाएं।
(0) Comments
Post a Comment