महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में डिजिटल मार्केटिंग और AI पर कार्यशाला आयोजित
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिंदी पत्रकारिता संस्थान में बुधवार को 'डिजिटल मार्केटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)' विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में 'डिजिटल क्रेव एकेडमी' (Digital Crave Academy) के फाउंडर राजकिशोर और को-फाउंडर सत्येंद्र मिश्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने पत्रकारिता के छात्र-छात्राओं को डिजिटल युग की बारीकियों से अवगत कराया। राजकिशोर जी ने बताया कि वर्तमान समय में डिजिटल मार्केटिंग केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि करियर निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO) की कार्यप्रणाली को समझाते हुए बताया कि कैसे सही कीवर्ड्स के माध्यम से अपनी वेबसाइट को गूगल सर्च में टॉप पर लाया जा सकता है।
एआई टूल्स और कंटेंट क्रिएशन पर चर्चा
एकेडमी के को-फाउंडर सत्येंद्र मिश्रा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न AI टूल्स के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकारिता के छात्र कैसे इन टूल्स का उपयोग करके बेहतरीन कंटेंट क्रिएशन कर सकते हैं। उन्होंने जोर दिया कि तकनीकी जानकारी होने से पत्रकार अपनी रिपोर्टिंग और एडिटिंग को और अधिक प्रभावशाली बना सकते हैं।
कार्यशाला के अंत में छात्रों ने विशेषज्ञों से अपनी शंकाओं का समाधान भी किया। इस दौरान संस्थान के प्राध्यापक और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
(0) Comments
Post a Comment